7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरसेल-मैक्सिस केस: चिदंबरम के खिलाफ ईडी ने दायर की चार्जशीट, गिरफ्तारी पर 29 नवंबर तक रोक

एयरसेल-मैक्सिस केस में पी चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

2 min read
Google source verification
P chidambram

एयरसेल-मैक्सिस केस: चिदंबरम के खिलाफ ईडी ने दायर की चार्जशीट, गिरफ्तारी पर 29 नवंबर तक रोक

नई दिल्ली : एयरसेल-मैक्सिस केस में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की मुश्किलें और बढ़ गई है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस कोर्ट में सप्लिमेंटरी चार्जशीट फाइल की। हालांकि चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 29 नवंबर तक रोक लगा दी गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में चिदंबरम की अंतरिम प्रोटेक्शन बढ़ाकर 29 नवंबर तक कर दिया। पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। चार्जशीट में कुल नौ आरोपी बनाए गए हैं। इसमें पी चिदंबरम का नाम सबसे ऊपर है। चार्जशीट में बताया गया है कि पी चिदंबरम ने अपने पद पर रहते हुए इसका गलत इस्तेमाल किया ।

कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
इस बीच, कांग्रेस ने चिदंबरम को जान बूझकर मामले में फंसाने का आरोप लगया है। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि ईडी सरकार के कब्जे में है और जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है उसके खिलाफ ईडी और दूसरी जांच एजेंसियों के तहत कार्रवाई करा दी जाती है।

सीबीआई कर चुकी है चार्जशीट दाखिल

एयरसेल- मैक्सिस केस मामले में 19 जुलाई को सीबीआई ने पटियाला हाउस कोर्ट में 18 लोगों के खिलाफ नई चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी शामिल हैं। सीबीआई ने दोनों को आरोपी बनाया है। पी चिदंबरम पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा। सीबीआर्इ के अनुसार मैक्सिस की ओर से एयरसेल में 3,560 करोड़ रुपए के अवैध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी देने के लिए पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने मोटी रिश्वत ली थी। चिदंबरम को यह रुपए 2006 से 2012 के बीच मिले थे।

क्या है मामला

एयरसेल मैक्सिस डील में मैक्सिस मलेशिया की एक कंपनी है, जिसका मालिकाना हक बिजनेस टॉयकून टी आनंद कृण्णन के पास है। साल 2006 में मैक्सिस ने एयरसेल की 74 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी। बाकी की 26 फीसदी हिस्सेदारी अब एक भारतीय कंपनी, जो कि अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप से संबंधित है के पास है। ये डील उस वक्त विवादों के घेरे में आ गई जब 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला उजागर हुआ। आरोप है कि इस कंपनी पर नियमों की अनदेखी कर स्पेक्ट्रम अलॉट किए गए। पी चिदंबरम पर आरोप है कि जब वो देश के वित्त मंत्री थे, उस दौरान उन्होंने एफआईपीबी के नियमों की अनदेखी करते हुए एयरसेल मैक्सिस डील को मंजूरी दी थी। इस मामले में पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को भी प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी बनाया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग