दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर के अनुसार उन्होंने अपनी पूरी टीम को अलर्ट कर रखा है। उनके पास साइबर अटैक की खुफिया रिपोर्ट सामने आई थी। इनपुट के जरिए जानकारी से पता चला था कि कनाडा, अमरीका, जर्मनी और पाक से माहौल बिगाड़ने की कोशिश जारी है। साइबर सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों के अनुसार किसान आंदोलन में अभी तक कोई बड़ा साइबर अटैक नहीं हुआ है। मगर एजेंसियां अलर्ट पर हैं।