14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 करोड़ की लागत से घर की छत पर बना दिया प्लेन, बोला- मां ने मंगलसूत्र रखा गिरवी

कैप्टन अमोल यादव नाम के इस शख्स ने कांदिवली की बिल्डिंग की छत पर एक विमान का निर्माण कर दिया है।

2 min read
Google source verification
amol yadav

नई दिल्ली। घर की छत को लोग जहां सैर-सपाटे और कपड़े सुखाने के काम में लाते हैं। वहीं इस शख्स ने अपनी बिल्डिंग की छत को उस काम के लिए प्रयोग में लाया। जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। दरअसल कैप्टन अमोल यादव नाम के इस शख्स ने कांदिवली की बिल्डिंग की छत पर एक विमान का निर्माण कर दिया है। इसे बनाने में तकरीबन 4 करोड़ रुपए का खर्च आया है। वहीं इस विमान में 6 यात्रियों के बैठने की जगह बनाई गई है।

वहीं अब इस विमान को मेक इन इंडिया प्रदर्शन के दौरान इसे लोगों के सामने रखा गया है। यहां आपको बता दें कि इसी के साथ देश में स्वदेशी विमान बनाने का रास्ता भी खुल गया है। क्योंकि, देश में बने विमान को डीजीसीए ने मंजूरी दे दी है। और, अब इस विमान का परीक्षण उड़ान के लिए हो सकता है। वहीं आप इस विमान का नाम जानकर थोड़ा दंग रह जाएंगे क्योंकि इस विमान का नाम वीटीएनएमडी यानि विक्टर टैंगो नरेंद्र मोदी देवेंन्द्र रखा गया है।

इसका कारण ये है कि इस विमान को बनाने में कैप्टन अमोल यादव को पीएम मोदी के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मदद मिली है। इसलिए कैप्टन अमोल यादव ने अपने विमान में उनके नाम को भी शामिल किया गया है। इसके पीछे का कारण ये था कि जब कैप्टन अमोल ने इस विमान को बनाया था। तब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके रजिस्ट्रेशन में उनकी मदद की। इसलिए कैप्टन अमोल ने अपने विमान का नाम पीएम मोदी और महाराष्ट्र सीएम का नाम दिया।

अपनी इस सफलता को लेकर अमोल कहते हैं कि मुझे अपने रिसर्च के लिए पैसे की जरुरत थी। मेरे परिवार ने मुझे बहुत ही मदद की। मेरी मां ने मंगलसूत्र बंधक रख दिया। जिसकी बदौलत ही इंजन खरीद सका। अब मैं 19 सीटों वाला एक नया प्लेन बनाने की कोशिश कर रह हूं। जिसके लिए मेरे भाई ने अपना फ्लैट तक गिरवी रख दिया है। साथ ही उसने कहा कि मेरा परिवार और मेरे दोस्त हमेशा मेरे प्रोजेक्ट के साथ खड़े हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम की कोशिश का ही नतीजा है कि उनका सपना सच होने को है।