
नई दिल्ली। निकोबार द्वीप समूह में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। हालांकि भूकंप के झटकों से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार भूकंप क झटके सुबह 7:49 बजे महसूस किए गए। भूकंप के आते ही लोगों में अफरा—तफरी मच गई और वो अपने—अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे। झटके के बाद काफी देर तक लोगों की हिम्मत घरों में जाने की नहीं हो पाई।
आपको बता दें कि 22 मई को द्वीप समूह अंडमान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यह मध्यम तीव्रता का भूकंप था और इससे किसी तरह के किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र की ओर से बताया गया था कि द्वीप समूह में सुबह 6.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अंडमान द्वीप रहा। आपको बता दें कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह अति संवेदनशील क्षेत्र है। यहां प्राय भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
Updated on:
26 May 2019 09:40 am
Published on:
26 May 2019 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
