scriptअमरीका के नए विदेश मंत्री होंगे Antony Blinken, पाक के लिए मुश्किल | Appointment Of Antony Blinken As State Secretary Of Us | Patrika News

अमरीका के नए विदेश मंत्री होंगे Antony Blinken, पाक के लिए मुश्किल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 25, 2020 03:47:49 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

ब्लिंकेन ने हमेशा से आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है।
भारत के साथ इस दिशा में अहम सहयोग पर जोर दिया है।

Antony Blinken

एंटनी ब्लिंकेन।

वॉशिंगटन। अमरीका की बाइडन सरकार में विदेश मंत्री के तौर पर एंटनी ब्लिंकेन की नियुक्ति ने अंतराष्ट्रीय रिश्तों की नई रूपरेखा तैयार की है। खासकर भारत को लेकर उनका रुख पाकिस्तान के लिए परेशानी करने वाला हो सकता है।
ब्लिंकेन न सिर्फ आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है बल्कि भारत के साथ इस दिशा में अहम सहयोग पर जोर दिया है। पाकिस्तान के लिए अब FATF (फाइनेशियल ऐक्शन टास्क फोर्स) की ग्रे लिस्ट से निकलना कठिन होगा। ब्लिंकेन न सिर्फ आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है बल्कि भारत के साथ इस दिशा में अहम सहयोग पर जोर दिया है।
अबकी बार, नहीं बनेगी ट्रंप सरकार: जीएसए ने बाइडन को विजेता के तौर पर किया स्वीकार

आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख

ब्लिंकेन सीमापार से होने वाले आतंकवाद को लेकर हमेशा से सख्त रुख अपनाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा तंत्र के साथ काम करके उसे मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी। आतंकवाद से लड़ने के लिए उसकी क्षमताओं को बढ़ाया जाएगा।
गौरतलब है कि पाकिस्तान FATF (फाइनेशियल ऐक्शन टास्क फोर्स) की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में उसके लिए दूसरे देशों का सहयोग और नरम रवैया बेहद अहम होगा। अगर वे ग्रे लिस्ट से बाहर आने में नाकामयाब होता है तो उसकी पहले से अर्थव्यवस्था और चरमरा सकती है।
बातचीत की कर चुके हैं वकालत

ब्लिंकेन इस्लामाबाद में अफगानिस्तान में आयोजित कॉन्क्लेव में शामिल थे। इसमें भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज ने वार्ता का ऐलान किया था। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान के आतंकी हमले के कारण बातचीत कभी ठोस रूप नहीं ले सकी।
चीन है चुनौती

चीन की आक्रामक नीति को लेकर ब्लिंकन का कहना है कि भारत और अमरीका के बीच एक आम चुनौती चीन है। वह भारत के खिलाफ आर्थिक रूप से आक्रामक है। और अपने आर्थिक प्रभुत्व के इस्तेमाल से दूसरों पर दबाव बनाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो