3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल के अस्थि कलश स्थल पर सेल्फी लेने में मस्त दिखे भाजापा कार्यकर्ता, मोदी-शाह के जाते फोटो लेने की मची होड़

दिल्ली स्थित भाजपा के पुराने मुख्यालय पर अटल का अस्थिल कलश स्थल बना सेल्फी पॉइंट। बड़े नेताओं के जाते ही कलश के साथ फोटो लेने की मची होड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:32 PM IST

atal bihari

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर के साथ सेल्फी लेते भाजपा कार्यकर्ता

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति लोगों में मन में सम्मान और आदर की भावना को कोई झुठला नहीं सकता। लेकिन बुधवार को जब उनके अस्थि कलश वितरित किए जा रहे थे, तब एक अजीब वाकया हो गया। दअसल भारतीय जनता पार्टी के पुराने मुख्यालय यानी 11 अशोक रोड पर रखे गए प्रोग्राम में कार्यकर्ता वाजपेयी की फोटो के साथ ही सेल्फी लेने लगे। प्रोग्राम खत्म होने के बाद कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए और फोटो के साथ सेल्फी लेने लगे। कुलमिलाकर ये इवेंट एक सेल्फ पॉइंट में तब्दील हो गया।

आज निकलेगी अटल की अस्थि कलश यात्रा, पार्टी मुख्यालय से अध्यक्षों को कलश सौंपेंगे मोदी-शाह

भाजपा पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकालेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंपे। प्रदेश अध्यक्ष इन कलश को अपने राज्यों में ले जाएंगे, जहां अस्थि यात्राएं निकाली जाएंगी और श्रद्धांजलि सभाएं की जाएंगी। इस मौके पर अटलजी की दत्तक बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य भी मौजूद रहीं।
इन सब के बीच एक अजीब वाकये ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल जब ये कार्यक्रम हो रहा था और जब ये कार्यक्रम खत्म हुआ उस वक्त वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम स्थल पर अस्थि कलश और स्थल के साथ सेल्फी लेने में जुटे रहे।

ईद पर दहली घाटीः कश्मीर में आतंकियों ने की पुलिसकर्मी हत्या, पाकिस्तान के झंडे भी लहराए

बता दें कि बीजेपी के पुराने दफ्तर में पार्टी की ओर से एक प्रोग्राम रखा गया था. इसमें देश भर के बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट को बुलाया गया था और उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश सौंपे गए. पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें अस्थि कलश सौंपे। आपको बता दें कि इससे पहले योगी सरकार भी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को प्रदेश के 75 जिलों की 163 नदियों में विसर्जित करने का ऐलान कर चुकी है। इसके अलावा भी कई जिलों में स्मारक बनाने का भी ऐलान किया गया है।