विज्ञापन ने लिखी थी ये खास लाइन
तमिलनाडु के मदुरै में प्राइवेट बैंक ने नौकरी के लिए एक विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन में लिखा, 2021 बैच के छात्र इस वैकेंसी के लिए पात्र नहीं हैं। विज्ञापन की इस खास लाइन को लेकर अलग अलग अर्थ निकाले जा रहे है। महामारी कोरोना काल के चलते ऑनलाइन पढा़ई हुई है। बिना एग्जाम के पास किए गए। ऐसे में बैंक के इस विज्ञापन की खूब आलोचना हो रही है। जो युवक बैंक में अपने कॅरियर बनाने की सोच रहे है। ऐसे विज्ञापन देखकर उनका मनोबल टूट जाता है।