7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय रेल का बड़ा फैसला, पटरी पर जल्द दौड़ेंगी 90 नई स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी सूची

Indian Raiway अगामी सप्ताह से करीब 45 जोड़ी यानी 90 नई स्पेशल ट्रेनें शुरू कर सकता है। रेलवे ने परिचालन मंजूरी के लिए गृह मंत्रालयों को ट्रेनों की सूची भेजी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 2 Jul 2020, 4:14 PM IST

new_trains.jpg

भारतीय रेलवे ने परिचालन मंजूरी के लिए गृह मंत्रालयों को ट्रेनों की सूची भेजी।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक अगर गृह मंत्रालय ( Home Ministry ) की हरी झंडी ( Green Signal ) मिली तो जल्द ही करीब 45 जोड़ी यानी 90 नई स्पेशल ट्रेनें ( New Special Trains ) सरपट रेल पटरी पर दौड़ने लगेंगी।

आगामी सप्ताह से शुरू हो सकती हैं ट्रेनें

जानकारी के मुताबिक रेलवे ने 90 नई स्पेशल ट्रेनों की मंजूरी के लिए गृह मंत्रालयों को ट्रेनों की सूची ( Lists of Trains ) भेजी है। उम्मीद की जा रही है कि ये ट्रेनें अगले सप्ताह तक शुरू हो सकती हैं। इन ट्रेनों में 120 दिन आगे तक की यात्रा के लिए टिकट बुक हो सकेगा।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद : ऐप पर बैन का फैसला चीन के खिलाफ Digital strike

तत्काल टिकट की सुविधा भी होंगी

इसके अलावा इन ट्रेनों में तत्काल कोटे ( Tatkal Ticket ) में भी कुछ सीटें रखी जाएंगी। यानी इन स्पेशल ट्रेनों में तत्काल बुकिंग की सुविधा भी मौजूद होंगी। लेकिन इन स्पेशल ट्रेनों में सफर करने के लिए भी रेलवे की तरफ से कोरोना वायरस ( coronavirus Crisis ) से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन्स को फॉलो करना पड़ेगा। सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) के सभी नियम ट्रेनों में सफर के दौरान लागू होंगे।

बता दें कि रेलवे 12 मई से 30 स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें जबकि 1 जून से 200 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें चला रहा है।

हांगकांग SAR कानून पर भारत ने यूएन में जताई चिंता, चीन को दिया इस बात का साफ संकेत

रेलवे की तरफ से जो 90 नई स्पेशल ट्रेनें शुरू होने वाली हैं, उनकी ये है सूची :

1. नई दिल्ली-अमृतसर शान ए पंजाब एक्सप्रेस 2. दिल्ली- फ़िरोज़पुर इंटरसिटी 3. कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस 4. जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 5. प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस 6. ग्वालियर-मंडुआडीह बुंदेलखंड एक्सप्रेस 7. गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 8. पटना-सिकंदराबाद 9. गुवाहटी-बंगलुरू एक्सप्रेस 10. डिब्रुगढ़-अमृतसर 11. जोधपुर-दिल्ली 12. कामख्या-दिल्ली 13. डिब्रुगढ़-नई दिल्ली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस 14. डिब्रुगढ़-लालगढ़ 5. वास्को- पटना एक्सप्रेस 16. दिल्ली सराय रोहिल्ली-पोरबंदर एक्सप्रेस 17. मुज़फ़्फ़रपुर- पोरबंदर एक्सप्रेस 18. वडोदरा वाराणसी महामना एक्सप्रेस 19. उधना-दानापुर एक्सप्रेस 20. सूरत-मुज़फ़्फ़रपुर एक्सप्रेस 21. भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस 22. वलसाड-हरिद्वार एक्सप्रेस 23. वलसाड-मुज़फ़्फ़रपुर श्रमिक एक्सप्रेस 24. गोरखपुर-दिल्ली हमसफ़र एकस्प्रेस 25. दिल्ली-भागलपुर विक्रमशीला एक्सप्रेस 26. यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस 27. जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस 28. उदयपुर- हरिद्वार एक्सप्रेस 29. हबीबगंज़-नई दिल्ली एक्सप्रेस 30.लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस 31. नई दिल्ली- अमृतसर एक्सप्रेस 32. इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 33. अगरतला-देवघर एक्सप्रेस 34. मधुपुर-दिल्ली एक्सप्रेस 35. यशवंतपुर- भागलपुर अंग एक्सप्रेस 36. मैसूर-सोलापुर गोलगुंबज़ एक्सप्रेस 37. कानपुर अनवर गंज-गोरखपुर चौरी-चौरा एक्सप्रेस 38. बनारस-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस 39. मुज़फ़्फ़रपुर-आनंद विहार ग़रीब रथ एक्सप्रेस 40. दिल्ली-ग़ाज़ीपुर सिटी ट्रेन का बलिया तक एक्सटेंशन व कुछ अन्य ट्रेनें शामिल हैं।