नई दिल्ली। बिहार में अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव ( Assembly Election ) को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान ( LJP President Chirag Paswan ) ने अब मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) से हिसाब-किताब बराबर करने की ठान ली है। चिराग़ इस बात से खफा हैं कि गठबंधन ( NDA Coalition ) में सहयोगी होने के बाबजूद सीमए नीतीश कुमार उन्हें भाव नहीं देते, न ही फोन करने पर पलटकर जवाब देते हैं।