5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने बुक कर लिए सभी चार्टर्ड प्लेन और हेलिकॉप्टर, कांग्रेस के छूटे पसीने

लोकसभा चुनाव प्रचार से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
bjp

भाजपा ने बुक कर लिए सभी चार्टर्ड प्लेन और हेलिकॉप्टर, कांग्रेस के छूटे पसीने

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिए हैं। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सभी चार्टर्ड प्लेन और हेलिकॉप्टर की बुकिंग पहले ही कर ली है। लिहाजा, इस खबर से कांग्रेस के पसीने छूट गए हैं।

कांग्रेस को बड़ा झटका

कांग्रेस नेता और 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रचार समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी को हेलिकॉप्टर या चार्टर्ड फ्लेन नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि भाजपा ने सभी की बुकिंग करा ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले ही आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सभी हेलिकॉप्टर बुक करा रखे हैं। हम संघर्ष में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार पर 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच संसाधनों की बात करें तो दोनों के बीच गहरी खाई नजर आ रही है।

पहले भी भाजपा ने किया था यह बड़ा खेल

गौरतलब है कि कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने सबसे ज्यादा हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया था। जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने विमान से प्रचार करने संबंधी 53 आवेदनों को मंजूरी दी थी। इसमें से 36 आवेदन अकेले भाजपा के थे। जबकि, दो आवेदन कांग्रेस की तरफ से मिले थे। अब देखना यह है की कांग्रेस ऐसी परिस्थिति में क्या रूख अपनाती है।