8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी सहित गणमान्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का आज रविवार को निधन हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 27 Sep 2020, 9:00 AM IST

jaswant singh died

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का आज रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने एक सैनिक के तथा एक कर्मठ नेता के रूप में देश की सेवा की। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।"

पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति में उनके योगदान को देखते हुए कहा कि उन्होंने भारत को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दिया और देश की सेना को सुदृढ़ बनाने में रचनात्मक भूमिका निभाई।

उनके निधन पर देश के अन्य गणमान्य लोगों ने भी दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मोदी सरकार में वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, "भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री, श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्री के प्रभार सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी के रूप में प्रतिष्ठित किया।"