मुंबई में 1,431 नए केस
आपको बता दें कि मुंबई में कोरोना मामलों में कमी देखने को मिल रही है। रविवार को मुंबई में कोरोना के नए मरीजों के मुकाबले 102 फीसद मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर गए। इस दिन कोरोना के 1,431 नए मरीज मिले, जबकि 1,470 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
एक मई को मुंबई में 59,318 ऎक्टिव मरीज थे, जो 23 मई को घटकर 28,410 रह गए।
राज्य में 26,672 नए मरीज मिले और 594 की मौत हुई। इनमें मुंबई के 49 मरीज थे। देश में कोरोना के 2.40 लाख नए मामले आए, जबकि 3,741 मरीजों की मौत हुई।