25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इरफान खान हुए सुपुर्द-ए-खाक, फिल्म, राजनीति और खेल जगत के तमाम दिग्गजों ने किया आखिरी सलाम

Bollywood Actor Irrfan Khan को किया सुपुर्द-ए-खाक वर्सोवा के कब्रिस्तान में तिग्मांशु धूलिया, विशाल भारद्वाज समेत 20 लोग रहे मौजूद PM Modi, President Ramnath Kovind, Amitabh Bachchan ने जताया शोक
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Apr 2020, 12:12 AM IST

Tribute to Irrfan khan

अभिनेता इरफान को दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। दमदार आवाज, संवाद अदायगी का जुदा अंदाज, अदाकारों का सरताज कुछ ऐसी ही थी बॉलीवुड ( Bollywood ) के चमकते सितारे इरफान खान ( Irrfan Khan ) की पहचान। जी हां ना सिर्फ जुबां बल्कि आंखों और अपनी शरीर से भी अभिनय करने वाले जिंदादिल इंसान इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। 54 वर्ष की उम्र में इरफान ने कोकिलाबेन अस्पताल ( Kokilaben Hospital ) में अंतिम सांस ली।

वर्सोवा ( versova ) स्थित कब्रिस्तान में इरफान खान को सुपुर्देखाक किया गया। उनके निधन ने ना सिर्फ फिल्मी जगत बल्कि राजनेताओं के साथ खिलाड़ियों को भी स्तब्ध कर दिया। पीएम मोदी ( pm modi ), राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( President Ramnath Kovind ), राहुल गांधी ( Rahul Ganhdi ), अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ), विराट कोहली ( Virat Kohli ) समेत देश की नामी हस्तियों ने अपने-अपने अंदाज में इस विलक्षण प्रतिभा के धनी को अंतिम सलाम किया।

खत्म हो रहा है लॉकडाउन, सरकार ने दिया आगे नहीं बढ़ाने का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

पीएम मोदी ने जताया शोक
बॉलीवुड का मकबूल कहें या फिर मदारी इरफान खान ने अपने हर रोल से करोड़ों दिलों को जीतने के काम किया। यही वजह है कि उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें अंतिम सलाम किया। पीएम ने इरफान खान के निधन पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया।

पीएम ने लिखा कि इरफान खान के निधन से सिनेमा और थियेटर जगत को बड़ी क्षति हुई है। अलग-अलग माध्यमों में उनके शानदार काम के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्त और चाहने वालों को वह सांत्वना देते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

राष्ट्रपति ने भी जताया दु:ख
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे दुर्लभ प्रतिभा-सम्पन्न कलाकार थे और उनकी विविध भूमिकाओं की छाप सदैव हमारे दिलों में अंकित रहेगी । विख्यात अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ। उनका निधन, सिने-जगत एवं उनके अनगिनत प्रशंसकों के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्री-मानसून की दस्तक, देश के कई इलाकों में जोरदार बारिश का जारी हुआ अलर्ट

गृहमंत्री अमित शाह ने भी अभिनेता इरफान खान के निधन पर ट्वीट के जरिये शोक व्यक्त किया।

राहुल गांधी ने फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह वैश्विक सिनेमा और टेलीविजन के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्राड अंबेसडर थे।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इरफान खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'अभी इरफान खान के निधन की खबर पता चली.. यह सबसे परेशान करने वाली और दुखद खबर है। एक अविश्वसनीय प्रतिभा, एक महान सहयोगी, सिनेमा की दुनिया में एक महान योगदानकर्ता, हमें जल्द ही छोड़ दिया। प्रार्थना और दुआ।'

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने भी इरफान के निधन को काफी दुखद बताया। उन्होंने भी ट्वीट के जरिये अपनी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने काह- "मेरे दोस्त, प्रेरणा और हमारे वक्त के सबसे बेहतरीन अभिनेता। अल्लाह आपकी रूह को आराम दे। हम आपको याद करेंगे और इस बात को संजोकर रखेंगे कि आप हमारी ज़िंदगी का हिस्सा रहे।"

वहीं बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने भी इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा आप हमेशा हमारे दिलों में रहोगे।

वहीं आमिर खान ने भी इरफान को लेकर काफी भावुक ट्वीट किया। आमिर खान ने लिखा- अपने काम के जरिए लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए इरफान तुम्हारा शुक्रिया।

स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने भी इरफान खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इरफान को गुना अभिनेता बताया।

इरफान खान के निधन पर क्रिकेट के भगवान भी दुखी हो गए। सचिन तेंदुलकर ने लिखा, 'इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वो मेरे पसंदीदा एक्टरों में से थे और मैंने उनकी लगभग सभी फिल्में देखी थीं।' उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मैंने देखी थी, उनकी एक्टिंग शानदार थी, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, उनके करीबियों के लिए मेरी संवेदनाएं'।

इरफान खान ने दुनिया से रुखसत लेने पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी काफी आहत हुए। उन्होंने भी ट्वीट के जरिये इरफान को अंतिम सलाम किया। उन्होंने लिखा- 'इरफान के जाने की खबर को सुनकर दिल को काफी दुख पहुंचा है, क्या कमाल का टैलेंट था उनके पास, अपने शानदार अभिनय से सभी के दिलों को छुआ था, उनके आत्मा को शांती मिले।'