
चेन्नई समेत तीन शहरों खत्म हो रहा संपूर्ण लॉकडाउन
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) लगातार अपने पैर पसार रहा है। देश में अब तक कोरोना वायरस से 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस घातक वायरस की वजह से एक हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यही वजह है कि देशभर में लगे लॉकडाउन ( Lockdown ) की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी गई थी। लेकिन इस बीच देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडु से लॉकडाउन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
तमिलनाडु सरकार ( Tamil Nadu govt ) ने बुधवार को कहा कि चेन्नई ( Chennai ), मदुरै ( Madurai ) और कोयम्बटूर (coimbatore ) निगम की चार दिन की अवधि की सीमा खत्म हो रही है, लेकिन इसको और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
तमिलनाडु सरकार और मुख्यमंत्री पलानीसामी ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के खतरे के बीच 24 अप्रैल को 26 अप्रैल से चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै में चार दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। इस घोषणा की अवधि बुधवार 29 अप्रैल को खत्म हो रही है।
तमिलनाडु सरकार ने 30 अप्रैल के लिए सब्जियों समेत जरूरी वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों के व्यापारिक घंटों में छूट की घोषणा की। इसके साथ अब वे सुबह 6 से शाम 5 बजे तक काम कर सकते हैं।
इसके साथ ही सरकार ने ये भी साफ किया है कि जरूरी सामानों की बिक्री वाली वस्तुओं की दुकानों के लिए बढ़ाए गए घंटों की अवधि सिर्फ 30 अप्रैल के लिए ही है। 1 मई से दोबारा पुराने नियमों के मुताबिक ही दुकानें खुलेंगी।
सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन
30 अप्रैल को जरूरी सामानों की दुकानों के खुलने की अवधि बढ़ाने के साथ ही सरकार ने लोगों से अपील भी की है कि खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें।
Published on:
29 Apr 2020, 4:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.