16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA Protest: दिल्ली दरियागंज में 10 लोग गिरफ्तार, गाजियाबाद में 3600 लोगों पर केस दर्ज

CAA और NRC के विरोध में दरियागंज में प्रदर्शन करने पर10 लोगों को गिरफ्तार पुलिस ने जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे चंद्रशेखर 'रावण' को भी हिरासत में लिया उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस ने हंगामा कर रहे 3600 लोगों पर केस दर्ज किया

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Dec 21, 2019

d.png

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दरियागंज थाने में हिंसक प्रदर्शन कर आगजनी और तोड़फोड़ करने पर शुक्रवार रात कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने इसके अलावा दिल्ली के जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर 'रावण' को भी हिरासत में लिया है।

दिल्ली दरियागंज में आगजनी करने पर 10 गिरफ्तार, UP में 9 प्रदर्शनकारियों की मौत की खबर

गाजियाबाद में 3600 लोगों पर केस दर्ज

वहीं, गाजियाबाद पुलिस ने हंगामा कर रहे 3600 लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें से 400 से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि 3200 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। पुलिस ने यहां 65 लोगों को हिरासत में लिया है।

CAA Protest: पुलिस ने भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर को शुक्रवार रात हिरासत में लिया

यूपी के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए शुक्रवार शनिवार को राजधानी लखनऊ , कानपुर , संभल, मुरादाबाद , मुजफ्फरनगर, हाथरस बिजनौर , मेरठ, फिरोजाबाद , बहराइच, बुलंदशहर और गाजियाबाद में इंटरनेट बंद कर दिया है।

पुलिस ने बुलंदशहर में प्रदर्शन कर रहे 19 लोगों के खिलाफ नामजद और 700 से अधिक लोगों के खिलाफ अज्ञात मे। मुकदमा दर्ज किया है।

CAA के खिलाफ RJD कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, NH पर भैंस लेकर उतरे और रेलवे ट्रैक पर लगाई आग

चंद्रशेखर 'रावण' गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली के जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर 'रावण' को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात हिरासत में ले लिया।

CAA और NRC के बाद अब NPR की तैयारी में मोदी सरकार, अप्रैल 2020 से सर्वे की शुरुआत

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जाम किया रेलवे ट्रैक

इसके साथ ही दरभंगा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया। जहानाबाद में कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर हंगामा किया।

उन्होंने पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोककर ट्रैक पर आग लगा दी।

इसके साथ ही आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में हाथ में मशाल लेकर सीएए के खिलाफ जुलूस निकाला।

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन, यूपी में 7 प्रदर्शनकारियों की मौत की खबर

यूपी में 9 लोगों की मौत

दूसरी ओर CAA और NRC के विरोध में उत्तर प्रदेश मेरठ, फिरोजाबाद, बिजनौर और कानपुर समेत कई शहरों में भी हिंसक प्रदर्शन हुए।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष में 9 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही एक दिन पहले यानी गुरुवार को हुए विरोध प्रदर्शन में गोली लगने से लखनऊ में एक प्रदर्शनकारी के मरने हो गई।