
Nagar nigam katni: Big negligence from city bus operation in katni
इस भैया दूज पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने वाली है। दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा को मंजूरी दे दी है। योजना भैया दूज यानी 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इस यात्रा के लिए कंडक्टर सिंगल जर्नी पास जारी करेगा।
यह जानकारी दिल्ली के परिवहन मंत्री के कैलाश गहलोत ने दी। उन्होंने कहा कि- दिल्ली कैबिनेट ने 29 अक्टूबर 2019 से डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों को फ्री यात्रा की मंजूरी दी है। इसके लिए कंडक्टरों को एकल यात्रा पास उपलब्ध होगा।
गौर हो, दिल्ली में करीब 3500 डीटीसी और 1500 क्लस्टर बसें हैं। डीटीसी बसों में प्रतिदिन 31 लाख और क्लस्टर बसों में 12 लाख लोग यात्रा करते हैं। इन 43 लाख कुल यात्रियों में से औसत तौर पर 33 फीसदी को महिला यात्री माना जाता है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को ऐलान किया था कि 29 अक्टूबर से डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी। छत्रसाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार के कार्यक्रम के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि रक्षाबंधन के मौके पर मैं अपनी बहनों को एक तोहफा देना चाहता हूं। वे 29 अक्टूबर से सभी DTC (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।
बता दें, इससे पहले 26 अगस्त को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में मेट्रो और डीटीसी बसों में मुफ्त सवारी योजना के लिए 290 करोड़ रुपए का अनुदान दिया था। साथ ही डीटीसी और क्लस्टर बसों के लिए 140 करोड़ और मेट्रो के लिए 150 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे।
Updated on:
29 Aug 2019 08:56 pm
Published on:
29 Aug 2019 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
