7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैप्टन अमरिंदर सिंह: पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए खोले जाएंगे 17 नए पुनर्वास केंद्र

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त करने लिए 17 नए पुनर्वास केंद्र खोले जाएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Shiwani Singh

Aug 15, 2018

Capt Amarinder Singh

कैप्टन अमरिंदर सिंह: पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए खोले जाएंगे 17 नए पुनर्वास केंद्र

नई दिल्ली। नशे की गिरफ्त से पंजाब को बाहर निकालने के लिए बुधवार मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में मादक पदार्थो के खिलाफ विशेष अभियान और अधिक पुनर्वास केंद्र खोलने खोले जाएंगे। बता दें कि यह बाते कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।

यह भी पढ़ें-स्वतंत्रता दिवस पर पहली पंक्ति में बैठे नजर आएं राहुल गांधी, 26 जनवरी पर मिली थी पीछे जगह

खोले जाएंगे 17 नए पुनर्वास केंद्र

पंजाब सीएम ने संबोधन के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में 17 नए पुनर्वास केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थो के खिलाफ राज्य पुलिस का विशेष कार्य बल (एसटीएफ) स्कूली छात्रों को इस खतरे से लड़ने में सक्षम बनाएगा। वहीं, इससे पहले अमरिंदर सिंह ने कहा कि यहां कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर 2,000 से अधिक छात्र मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-VIDEO: 15 अगस्त को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, कई सड़कों पर लगाए गए यातायात प्रतिबंध

युवाओं को नशे की लत से मुक्त कराने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा आगे कहा कि चलो एक साथ पंजाब के युवाओं को नशे की लत और बेरोजगारी से मुक्त कराने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने किसानों के कर्ज के बोझ को कम करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने कहा किसा आत्महत्या करने के लिए नहीं बना। उसकी आर्थिक स्थिती में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-फिर मुश्किलों में केजरीवाल, आप विधायक ने जल बोर्ड पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

नशे की गिरफ्त में पंजाब के युवा

गौरतलब है कि नशा पंजाब को बर्बाद करता जा रहा है। राज्य में पूरी एक पीढ़ी नशे की लगातार शिकार हो रही है। यहां नशा करना पीना खान लगातार फैसन बनाता जा रहा है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने नशे के सौदागरों के लिए मौत तक की सजा का ऐलान कर दिया है।