21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LoC पर पाक की गोलाबारी में जवान शहीद, पंजाब में दो घुसपैठियों को BSF ने किया ढेर

बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन किया।

2 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Sep 20, 2017

ceasefire violation

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन किया, जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान रेंजरों ने बुधवार को गोलाबारी की। इस दौरान उन्होंने ऑटोमैटिक हथियारों से फायर किया और मोर्टार दागे। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुहंतोड़ जवाब दिया। इस दौरान पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत एयरलिफ्ट कर 92 बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान जवान दम तोड़ दिया।

घुसपैठ करवाने के लिए पाक रेंजर्स कर रहे फायरिंग
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बर्फबारी होने से पहले बड़ी संख्या में आतंकी कश्मीर घाटी में दाखिल होना चाहते हैं। बर्फबारी होते ही घुसपैठ के रास्ते बर्फ की वजह से बंद हो जाएंगे ऐसे में अगले पांच-छह महीने तक आतंकी घुसपैठ करना असंभव हो जाएगा। इस वजह से आतंकी संगठनों ने एलओसी के उस पार बड़ी संख्या में आतंकियों को लांचिंग पैडों पर भेज दिया है। इन्हीं लांचिंग पैडों पर डेरा जमाए आतंकियों को कवर फायर देने के लिए पाकिस्तानी रेंजर एलओसी के अलग-अलग सेक्टरों में गोलाबारी कर रहे हैं। वहीं भारतीय सेना के जवानों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पंजाब में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो घुसपैठिए ढेर
वहीं दूसरी ओर पंजाब से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया। बीएसएफ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृतसर के अजनाला तहसील में दो घुसपैठिए सीमा पार कर रहे थे। इसी दौरान सतर्क जवानों ने उनको मार गिराया। मारे गए घुसपैठियों के पास से एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 4 किलो हीरोइन समेत अन्य सामान मिले हैं।