2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना: विधानसभा होगी भंग, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री केसी राव की कैबिनेट का फैसला मंजूर किया

CM ने आज मंत्रीमंडल की बैठक बुलाई थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 6 Sep 2018, 2:02 PM IST

kcr

तेलंगाना: केसीआर ने दिए विधानसभा भंग करने के संकेत, दिसंबर में हो सकता है चुनाव

हैदराबाद।जैसी कयासें लगाई जा रही थी बिल्कुल वैसा ही हुआ।मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने आज मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी जिसमें ये फैसला लिया गया है कि विधानसभा भंग होगी। कैबिनेट के फैसले के बाद सीएम राव ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल इएसएल नरसिम्हन से मुलाकात की है।राज्यपाल ने सीएम सी राव की कैबिनेट का फैसला मंजूर कर लिया है।केसीआर आज दोपहर बाद 2.30 बजे पार्टी कार्लालय तेलंगाना भवन पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। इससे पहले रास्ते में सीएम को कुछ प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी नौकरियों में नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

धारा 377: समलैंगिकों के बीच खुशी की लहर, जानें फैसले में न्यायाधीशों ने क्या-क्या कहा

2019 की तैयारी

मौजूदा तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 2019 में पूरा हो रहा था।असल में, मुख्यमंत्री केसीआर चाहते हैं कि साल के अंत में 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ उनके राज्य में भी चुनाव कराए जाएं। जिसके लिए विधानसभा भंग करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा के इलेक्शन कराए जाने का प्रस्ताव है। 2019 लोकसभा चुनावों पर सभी राजनैतिक पार्टियों की नजर है। कहा जा रहा है कि सीएम चेंद्रशेखर राव वक्त से पहले चुनाव करवाकर आम चुनाव से पहले अपने राज्य में लोगों का मूड भांपना चाहते हैं, वह चाहते हैं लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय मुद्दे हावी न रहें।

अमरीका: जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुसलमीन आतंकवादी संगठन घोषित, कई देशों में कर चुका है आतंकी वारदातें

एनडीए में जा सकते है

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम राव एनडीए का दामन थाम सकते हैं। सीएम के चंद्रशेखर राव बीते दो महीनों में तीन बार पीएम नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं। संकेत है कि वह एनडीए में जा सकते हैं। चार और और 25 अगस्त को केसीआर और मोदी की बीच हुई मीटिंग के बाद केसीआर ने एक के बाद एक सेगमेंट पर रियायत देने की घोषणा शुरू कर दी है।