
मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, विधानसभा भंग करने पर हो सकता है निर्णय
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज चंद्रशेखर राव ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें राज्य विधानसभा को भंग करने का फैसला लिया जा सकता है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स की माने तो वह राज्य में समय से पूर्व विधानसभा भंग करने और पहले ही चुनाव कराने की बात कह सकते हैं। उधर CM आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को हिरासत में लिया गया है।
2019 से पहले चुनाव क्यों?
मौजूदा तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 2019 में पूरा हो जाएगा। आगामी लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा के इलेक्शन कराए जाने का प्रस्ताव है। 2019 लोकसभा चुनावों पर सभी राजनैतिक पार्टियों की नजर है। कहा जा रहा है कि सीएम चेंद्रशेखर राव वक्त से पहले चुनाव करवाकर आम चुनाव से पहले अपने राज्य में लोगों का मूड भांपना चाहते हैं, वह चाहते हैं लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय मुद्दे हावी न रहे।
सीएम के लिए 6 तारीख है लकी
सीएम ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है और कयास लगाए जा रहे हैं आज वह विधानसभा भंग करने का फैसला ले सकते हैं। लेकिन विधानसभा भंग किए जाने को लेकर 6 सितंबर की तारीख चुनने के पीछे दिलचस्प वजह बताई जा रही है। वह ये है कि छह नंबर सीएम काफी लकी मानते हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के बारे में माना जाता है कि वह अंक विद्या, वास्तु और ज्योतिष पर काफी विश्वास करते हैं।
एनडीए में जा सकते है
सीएम के चंद्रशेखर राव बीते दो महीनों में तीन बार पीएम नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं। संकेत है कि वह एनडीए में जा सकते हैं। चार और और 25 अगस्त को केसीआर और मोदी की बीच हुई मीटिंग के बाद केसीआर ने एक के बाद एक सेगमेंट पर रियायत देने की घोषणा शुरू कर दी है।
Published on:
6 Sep 2018, 8:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.