19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्फीली हवाओं की चपेट में आया समूचा महाराष्ट्र, ठंड ने तोड़ा 27 साल का रिकॉर्ड

एक ओर जहां उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, वहीं महाराष्ट्र में सर्दी ने 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification
Weather in Maharashtra, 27 year record, Jammu Kashmir, Temperatures

बर्फीली हवाओं की चपेट में आया समूचा महाराष्ट्र, ठंड ने तोड़ा 27 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। एक ओर जहां उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, वहीं महाराष्ट्र में सर्दी ने 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान वाला दिन दर्ज हुआ। वहीं, नागपुर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस हुआ। जबकि पुणे में न्यूनतम तापमान 6.6 सेल्सियस के आसपास रहा। ठंड का सबसे विकराल रूप महाबलेश्वर में देखने को मिला। यहां वेन्ना तालाब के पास ओस की बूंदे बर्फ में बदल गई।

यह खबर भी पढ़ें— बिहार: भाजपा एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में

मौसम विभाग के डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव के अनुसार कश्मीर समेत पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से महाराष्ट्र में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। यही कारण है कि महाराष्ट्र के कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं।

ऐसे गिरा मौसम का पारा—

यह खबर भी पढ़ें— कर्जमाफी पर 'आप' के निशाने पर आई कांग्रेस, गठबंधन को लेकर नहीं खोले पत्ते


— नागपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस
— पुणे शहर में 7.6 डिग्री
— धुले में 3.2 डिग्री
— अकोला में 8.5 डिग्री
— बुलढाणा में 8.5 डिग्री
— पुणे पाषाण इलाके में 6.6 डिग्री
— जलगांव में 6.4 डिग्री
— नासिक में 6.9 डिग्री
— औरंगाबाद में 8.2 डिग्री
— परभणी में 8.9 डिग्री
— वाशिम में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह खबर भी पढ़ें— 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर': मनमोहन का टिप्पणी से इनकार, अनुपम बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर सबका हक

ओस की बूंदे बर्फ में बदल गई

आपको बता दें कि ठंड की वजह से वाशिम शहर में जहां रात नौ बजे के बाद पूरा इलाका सन्नाटे में तब्दील हो गया, वहीं महाबलेश्वर में पारा शून्य से भी नीचे आ गिरा औश्र वेन्ना तालाब के सटे हुए इलाके में ओस की बूंदे बर्फ में बदल गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है।