12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्द हवाओं की चपेट में राजधानी दिल्ली, 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में गुरुवार को भी अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी हुई है सुबह चारों ओर घने कोहरे ( Delhi Fog ) के साथ पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, साल 1997 के बाद से से यह दिसंबर सबसे ठंडा रहा

2 min read
Google source verification
f.png

,,

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में गुरुवार को भी अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी रही। सुबह चारों ओर घने कोहरे के साथ पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था।

मौसम विभाग (weather department) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, साल 1997 के बाद से से यह दिसंबर सबसे ठंडा रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने कहा, "साल 1997 के बाद से अब तक दिसंबर महीने में सबसे लंबी अवधि के और सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किए गए हैं।"

राहुल गांधी के निशाने पर PM मोदी, ‘RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से बोलता है झूठ ’

मौसम विभाग (weather department) ने कहा कि गुरुवार को भी ठंड बरकरार रहेगी और दिन ढलने के साथ मौसम और ज्यादा ठंडा हो जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान के 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से सात डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से तीन डिग्री कम था।

सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पड़ोसी नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी ठंड का कहर जारी है।

जम्मू—कश्मीर: उरी सेक्टर में सेना ने मार गिराए 2 पाक सैनिक, गोलीबारी में एक भारतीय जवान भी शहीद

दिल्ली के कृष्णा नगर में चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 40 लोग सुरक्षित निकाले

मौसम विभाग (weather department) ने कहा कि 28 दिसंबर तक यहां ऐसी ही स्थिति रहेगी और इसके साथ ही सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी ( Delhi ) में गुरुवार को सुबह 8.30 दृश्यता 700 मीटर रही। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के कारण लगभग 25 ट्रेनें देर से चलीं।

राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ( delhi air quality ) 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता और मौसम अनुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, गुरुवार सुबह दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 258 दर्ज किया गया।