
इस कांग्रेस नेता ने जयंती के दिन मना दी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, लिख दी यह बात
नई दिल्ली। देशभर में गांधी जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी से लेकर आम जन तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस के एक दिग्गज नेता और बिहार कांग्रेस प्रभारी ने दो अक्टूबर को गांधी जी की पुण्यतिथि बता कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दी। ट्विटर पर उन्होंने जैसे ही गांधी को श्रद्धांजलि दी, लोगों ने उनका मजाक उड़ना शुरू कर दिया।
जंयती को बताया पुण्यतिथि
दरअसल, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने मंगलवार को गांधी जयंती के मौके पर एक ट्वीट की। इस ट्वीट में कांग्रेस नेता ने 2 अक्टूबर को गांधीजी की पुण्यतिथि बता कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दी। शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट करते हुए लिखा हे सावरमती के संत, जब आज देश में झूठ और हिंसा का बोलबाला है, वहां आपके सत्य और अहिंसा के माध्यम से लड़ी, बड़ी से बड़ी लड़ाइयां हमें प्रेरणा देती हैं। 150वीं पुण्यतिथि पर आपको शत- शत नमन।
वायरल होने पर ट्वीट को किया डिलीट
गोहिल ने जैसे ही यह ट्वीट किया, लोगों ने इस पर रिट्वीट करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह ट्वीट वायरल हो गया। इतना ही नहीं लोग उनके सामान्य ज्ञान, जानकारी समेत कांग्रेस के इतिहास ज्ञान पर सवाल उठने लगे। ट्वीट से ट्रोल होते ही जैसे ही गोहिल को अपनी गलती का अहसास हुआ, उन्होंने गलती सुधारते हुए इसे अपने हैंडल से हटा दिया और दूसरा ट्वीट किया। नये ट्वीट में गोहिल ने लिखा कि हे साबरमती के संत, जब आज देश मे झूठ और हिंसा का बोलबाला है, वहां आपकी सत्य और अहिंसा के माध्यम से लड़ी, बड़ी से बड़ी लड़ाईयां हमें प्रेरणा देती है कि ताकत कोई भी हो कितनी भी शाक्तिशाली हो, आपके बताये रास्ते पर चलकर ही विजय पाई जा सकती है। आपकी 150 वीं जन्मतिथि पर आपको शत शत नमन।
गुजरात के ही रहने वाले हैं गोहिल
गौरतलब है कि शक्ति सिंह गोहिल गुजरात के ही रहने वाले हैं। फिलहाल, उन्हें बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने का भार दिया गया है। सबसे रोचक बात यह है कि जिस राज्य के गांधी जी रहने वाले हैं, उसी राज्य से शक्ति सिंह आते हैं। ऐसे में इस तरह का मामला और चर्चा का विषय बना देता है।
Published on:
02 Oct 2018 04:28 pm
