3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: अब तक 40 मरीज, केरल के बाद दिल्ली में कोरोना का तीसरा पाॅजिटिव केस मिला

मौसम बदलने से जुकाम-बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी कोरोना वायरस को लेकर संसदीय समिति ने जताई चिंता राजनाथ सिंह ने इस संकट से निपटने पर दिया बल

2 min read
Google source verification
corona_highalert.jpeg

काेराेना काे लेकर संसदीय समिति ने जताई चिंता।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। अब इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। एक तरफ कोरोना को लेकर लोगों में खौफ है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के बाद अधिकारियों को संदिग्धों को पृथक रखने के उचित स्थान की पहचान और प्रभावी इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।

वहीं संसद की समिति ने कोरोना से उत्पन्न स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से राष्ट्रीय जैव सुरक्षा नीति बनाने का सुझाव दिया है। रविवार को पांच नए मामले केरल से आए हैं। इससे पहले भी तीन मामले में केरल में सबसे पहले उजागर हुए थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली मेें कोरोना का तीसरा पाॅजिटिव केस मिला है। कोरोना का एक संदिग्ध आया है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुर्इ है।

International Women's Day 2020: पीएम मोदी के सोशल मीडिया एकाउंट को अब 7 महिलाएं

संसदीय समिति ने कोरोना को लेकर अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिया है कि इस वायरस से निपटने के लिए सरकार के पास प्रभावी नीति होनी चाहिए। तभी जाकर इस तरह की बीमारियों से लोगों को राहत दिलाना संभव हो पाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए संसदीय समिति ने विभिन्न प्रकार के वायरस के संक्रमण के खतरों से निपटने के लिए श्राष्ट्रीय जैव सुरक्षा नीतिश् बनाने की सिफारिश की है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को पहले से ज्यादा जटिल बना दिया है। उन्होंने ऐसी चुनौतियों से निपटने की तैयारी पर बल दिया जिनमें कार्रवाई के लिए पर्याप्त समय की गुंजाइश नहीं होती है।

ईडी ने यस बैंक के काे-फाउंडर राणा कपूर को किया गिरफ्तार, अब CBI जांच की तैयारी में

बता दें कि कोरोना वायरस के 3 नए मरीजों की पुष्टि के बाद पीड़ितों की संख़्या 34 हो गई है। इनमें से केरल के 3 पीड़ित ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। नए मरीज़ों में 2 लद्दाख और एक तमिलनाडु का है। लद्दाख के दोनों मरीज़ हाल ही में ईरान से लौटे थे जबकि तमिलनाडु का मरीज़ पिछले दिनों ओमान से वापस भारत आया है।

पंजाब के अमृतसर में कोरोना के 2 और मध्य प्रदेश में 18 संदिग्ध मामलों का पता चला है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संदिग्ध 18 व्यक्तियों के नमूनों की जांच में किसी में भी इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। सभी नमूने नकारात्मक पाए गए हैं। अमृतसर के 2 मरीजों को स्थानीय अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। दोनों ही मरीज़ों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। पुष्टि के लिए आगे जांच होनी है। सतर्कता के लिहाज से इन मरीजों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।

Delhi Violence: शाहीन बाग फायरिंग का आरोपी कपिल गुर्जर जमानत पर रिहा

दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम फ़िलहाल रोक दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से कोरोना वायरस पर उड़ती अफ़वाहों को दरकिनार करने और एहतियाती उपाय करने की अपील की है। भूटान में एक अमरीकी सैलानी में कोरोना की पुष्टि के बाद असम में असम में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Story Loader