बता दें कि आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( President Ramnath Kovind ) एक भव्य समारोह में नारी शक्ति से महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इन सम्मानित महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसरू मोदी का ट्विटर अकाउंट भी इन्हीं सम्मानित महिलाओं के हाथों में होगा। प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट भी रविवार को इन्हीं महिलाओं के हवाले कर देंगे। यानी महिलाएं ही उन्हें चलाएंगी।