24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: ICMR को जल्द मिलेंगी 7 लाख एंटीबॉडी टेस्ट किट

कोरोना को नियंत्रित करने के लिए केंद्र ने शुरू की युद्धस्तर की तैयारी अब क्लस्टर और हॉटस्पॉट इलाकों में भी होगा रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट आईसीएमआर को चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे टेस्ट किट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 6 Apr 2020, 1:06 PM IST

corona_cluster.jpg

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) मरीजों की संख्या 3650 पार हो चुका है। दूसरी तरफ पिछले 4 दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया है कि देश के कुछ इलाकों में कोरोना थर्ड स्टेज ( Third Stage ) में पहुंच गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने क्लस्टर और हॉटस्पॉट इलाकों में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट ( Rapid Antibody Test ) करने का फैसला किया है।

लोकपाल सदस्य एके त्रिपाठी पाए गए Coronavirus पॉजिटिव, AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

इस टेस्ट के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ( ICMR ) को 7 लाख टेस्ट किस्ट 8 अप्रैल से मिलने लगेंगे। इससे क्लस्टर और हॉटस्पॉट इलाकों में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट तेजी से करने में मदद मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक आईसीएमआर को रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट की डिलिवेरी आईसीएमआर को चरणबद्ध तरीके से मिलेगी। आईसीएमआर को पहले चरण में 5 लाख टेस्ट किट मिलेंगे। टेस्ट किट का ऑर्डर दिया जा चुका है।

coronavirus s: एक शख्स ने दिया 30k करोड़ में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बेचने का ऑनलाइन विज्ञापन, FIR दर्ज

बता दें कि हाल ही में आईसीएमआर ने एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमे कहा गया था कि क्लस्टर या हॉटस्पॉट इलाकों में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किया जाए। साथ ही इसके लिए लाखों रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट की जरूरत भी बताई थी।

Coronavirus: तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 86 नए केस, तबलीगी जमात के 85

दरअसल, कोरोना संकट के दौर में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट काफी महत्वपूर्ण हो गया है। हालांकि, टेस्ट यह नहीं बताता कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण है कि नहीं लेकिन इस टेस्ट से यह पता चल जाता है कि कोरोना के मामले किस इलाके में तेजी से बढ़ रहे हैं।