मिल सकती है बड़ी राहत
कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में ऐसी तबाही मचाई है कि चारों ओर अस्पताल, बेड और ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच मशहूर टीका विशेषज्ञ गगनदीप कांग ने कहा है कि कोरोना वायरस मामलों में मौजूदा वृद्धि मई के मध्य से आखिर तक नीचे आ सकती है। कांग ने कहा कि कोरोना वायरस मामलों में एक या दो और उछाल आ सकती है लेकिन शायद यह वर्तमान दौर जैसा बुरा नहीं होगा।