8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 : 24 घंटे में कोरोना के 17,921 मामले सामने आए, 133 की मौत

Breaking : अभी तक 2,43,67,906 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,58,063।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 10 Mar 2021, 10:25 AM IST

coronavirus case

कोविड-19 का इलाज कराने के बाद 1,09,20,046 लोग घर लौटे।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रणम का कहर जारी है। कोविड-19 संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में 17,921 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,62,707 हो गई है। मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 133 लोगों की मौत हुई है। नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,063 हो गई है।

एक्टिव केस 1,84,598

अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,84,598 है। कोरोना का इलाज कराने के बाद अभी तक 1,09,20,046 लोग अपने घर लौट चुके हैं। वहीं देश में कुल 2,43,67,906 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

सर्वाधिक प्रभावित राज्य

बता दें कि कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र नंबर वन पर है। महाराष्ट्र में अब तक 22,38,398 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। 52,556 लोगों की मौत हुई है। दूसरे नंबर पर प्रभावित राज्य केरल है। दक्षिण भारत के इस राज्य में अब तक 10,81,404 लोगों को संक्रमित पाया गया है। जबकि 4,328 मौतें हुई हैं।