केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना 43846 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं, जबकि इस दौरान 197 लोग इस भयंकर बीमारी के सामने जिंदगी की जंग हो गए हैं। हालांकि इस अवधि में 22956 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घरों को भी लौटे हैं। यह कोरोना संक्रमण के खौफ का ही नतीजा है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर, इंदौर और भोपाल में आज यानी रविवार को लॉकडाउन लगाया गया है। यहां बीते एक दिन में भोपाल में 345, इंदौर में 317 और जबलपुर में 116 नए केस मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल कोरोना के 3 लाख 9 हजार 87 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना केसों की कुल संख्या बढ़कर 1 करोड़ 15 लाख 99 हजार 130 हो चुकी है।