
रक्षा मंत्रालय के हैंडल से हुआ विवादित ट्वीट, बवाल हुआ तो प्रवक्ता को छुट्टी पर भेजा गया
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने एक विवादित ट्वीट पर कार्रवाई करते हुए अपने प्रवक्ता एसआर राजशेखर को छुट्टी पर भेज दिया है। मंत्रालय ने उनकी जगह सेना के जन संपर्क अधिकारी कर्नल अमन आनंद को कार्यवाहक प्रवक्ता बनाया गया है। गुरुवार की सुबह राजशेखर ने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश के एक ट्विट के जवाब में रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों द्वारा उनके पद के दुरूपयोग की बात कही थी।
रक्षा मंत्रालय के हैंडल से हुआ विवादित ट्वीट
पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश ने रक्षा मंत्रालय के एक सिविल अधिकारी की गाड़ी पर सेना के प्रतीक चिन्ह और फ्लैग की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्विट कर कहा था कि भले ही यह संज्ञेय अपराध नहीं हो लेकिन उन्हें फटकार लगाने की जरूरत है। इसके जवाब में राजशेखर ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों द्वारा उनके पद के दुरूपयोग की बात कही थी। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा कि सेवा के दौरान अफसरों के घरों में जवानों के दुरूपयोग का क्या? साथ ही बच्चों को सेना की गाड़ियों में स्कूल भेजा जाता है और ‘मैडम’ सरकारी वाहनों में बैठकर शॉपिंग के लिए जाती हैं।
ट्वीट डिलीट लेकिन स्क्रीन शॉट वायरल
रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल किए गए इस ट्वीट की सोशल मीडिया में काफी आलोचना हुई जिसके बाद उसे हटा दिया। इसके साथ ही इस विवादित ट्वीट को भूलवश बताते हुए इसके लिए माफी मांग ली गई। लेकिन तबतक ये इस विवादित ट्वीट के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर करना शुरु कर दिया। इसके बाद एडमिरल प्रकाश ने ट्विटर पर लिखा कि रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता के अनुचित ट्वीट पर उत्तेजित होने के बजाय मेरा सुझाव है कि रक्षा मंत्रालय सिविल एवं सैन्य संबंधों पर उचित ढंग से अपनी बात रखे तथा सैन्य नेतृत्व भी सैन्य अधिकारियों के व्यक्तिगत आचरण पर मंत्रालय के सिविल आधिकारी द्वारा किए गए आक्षेप पर अपना विचार रखें।
Published on:
26 Oct 2018 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
