5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: राजधानी की हवा में घुला जहर, तेज रफ्तार हवाओं से मिली राहत के बाद बिगड़ी गुणवत्ता

Video:राजधानी की हवा में घुसा जहर, तेज रफ्तार हवाओं से मिली राहत के बाद बिगड़ी गुणवत्ता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Nov 2018, 12:01 PM IST

delhi

Video: राजधानी की हवा में घुसा जहर, तेज रफ्तार हवाओं से मिली राहत के बाद बिगड़ी गुणवत्ता

नई दिल्ली। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बिगड़ गई है। तेज हवाएं चलने की वजह पिछले दिनों गुणवत्ता में आए सुधार के बाद सोमवार की सुबह एक बार फिर प्रदूषण युक्त हवा के साथ ही हुई। अब भी हवा में गुणवत्ता की स्थिति 'खराब' कैटिगरी में ही बनी हुई है। हवा की गति की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार होना, इस मौसम के लिहाज से असामान्य बात है। केंद्र की ओर से संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (एसएएफएआर) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांकज् (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।


जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में हवा में प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ेगी। अगले कुछ दिनों तक गुणवत्ता का स्तर और गिरने वाला है। आपको बता दें कि शून्य से 50 अंक तक वायु गुणवत्ता सूचकांक को ''अच्छा, 51 से 100 तक ''संतोषजनक, 101 से 200 तक ''मध्यम, 201 से 300 के स्तर को ''खराब, 301 से 400 के स्तर को ''बहुत खराब और 401 से 500 के स्तर को ''गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।