scriptDelhi : लाल किले पर हिंसा की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, अब तक 22 FIR दर्ज, 200 हिरासत में | Delhi : Crime Branch to investigate violence at Red Fort, 22 FIRs registered so far | Patrika News

Delhi : लाल किले पर हिंसा की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, अब तक 22 FIR दर्ज, 200 हिरासत में

locationनई दिल्लीPublished: Jan 27, 2021 01:39:59 pm

Submitted by:

Dhirendra

लाल किला हिंसा की जांच करेगी क्राइम ब्रांच।
अलग-अलग थानों में 22 एफआईआर दर्ज।

crim branch

लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर आज दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में ट्रेक्टर रैली के दौरान लाल किले पर आंदोलनकारी किसानों द्वारा की गई हिंसा की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। हिंसक घटना को लेकर अलग-अलग थानों में 22 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। दिल्ली पुलिस ने कल की हिंसा को लेकर भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में कई किसान नेताओं के नाम भी शामिल। दिल्ली पुलिस ने हिंसा में लिप्त 200 लोगों को हिरासत में लिया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1354331313159819264?ref_src=twsrc%5Etfw
दिल्ली पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ डकैती, लूट, जान से मारने या चोट पहुंचाने की कोशिश, 120 बी, आपराधिक साजिश रचने और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

300 से ज्यादा जवान घायल
बता दें कि देश की राजधानी में हिंसा के दौरान किसानों के हमलों में दिल्ली पुलिस के 300 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। इस मामले दिल्ली पुलिस ने 22 एफआईआर दर्ज की हैं। फिलहाल हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर आज दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो