
दिल्ली में आज फिर बारिश, कोहरे की वजह से 14 ट्रेनें चल रहे लेट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश होने के उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली आद्र हवा दिल्ली में पहुंच रही है। इस नमी वाली हवा के चलते राजधानी में बादल छाएंगे और कई जगहों पर बारिश होगी। विभाग ने यहां का अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार रात को यहां हल्की बारिश और गुरुवार को ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम में यह बदलाव दिल्ली में पश्चिमी विक्षोब के प्रभाव के कारण उभरे हैं। इसके साथ ही कोहरे और ठंड ने यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। मौसम का सबसे बड़ा प्रभाव रेलवे यातायात पर पड़ा है। यही वजह है कि दिल्ली से आने-जाने वाली 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी के बाद मौजूदा शुष्क परिस्थितियों के कारण मंगलवार को तापमान में वृद्धि देखी गई लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार से राज्य में और बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ और इसके पूर्वी हवाओं से टकराने की संभावना है। इससे राज्य में बुधवार को छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है और गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि निचली पहाड़ियों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
Updated on:
13 Feb 2019 11:17 am
Published on:
13 Feb 2019 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
