आपको बता दें कि राजधानी में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे एक दिन पहले भी दिल्ली में कोरोना के 35 सौ से ज्यादा केस रिकॉर्ड किए गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है। हालांकि उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार का दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का कोई प्लान नहीं है।