7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: नहीं थम रहा डेंगू संकट, पांच जाने और गई

डेंगू के कारण दिल्ली में 16 साल के एक लड़के सहित पांच और लोगों की मौत हो गई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Subhesh Sharma

•

Updated: 30 Sep 2015, 1:13 PM IST

Dengue Positive

Dengue Positive

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू संकट और गहराता जा रहा है। डेंगू के कारण दिल्ली में 16 साल के एक लड़के सहित पांच और लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शिव भटनागर नामक 10वीं कक्षा के एक छात्र की भी इसी से मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पतला में मथुरा की रहने वाली आठ वर्षीय लड़की, करोलबाग के 13 साल के लड़के, सागरपुर इलाके की 35 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी है, जबकि सात साल की लड़की ने कल डेंगू के कारण सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

आपको बता दें कि इन मौतों के बाद दिल्ली में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अब भी 17 के हैं।