7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्वीरें: यरुशलम को लेकर झुलसने लगा एशिया, कश्मीर तक पहुंची लपटे

यरुशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्‍यता देने के अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का विरोध एशियाई देशों में भी विरोध शुरु हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 8 Dec 2017, 10:02 PM IST

jerusalem protests

यरुशलम को इजराइल कीं राजधानी के रूप में मान्‍यता देने के अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का विरोध एशियाई देशों में भी विरोध शुरु हो गया है।

jerusalem protests

शुक्रवार को इंडोनेशिया और मलेशिया में मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन करके अमरीका के इस फैसले की आलोचना की। इसी तरह जकार्ता और कुआलालंपुर में में लोगों ने फलस्तीन के झंडे हाथों में लेकर लोगों ने उसके प्रति अपना समर्थन जताया।

jerusalem protests

इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश माना जाता है। रिपोर्टों के अनुसार- हाल के सालों में वहां कट्टरपंथियों का प्रभाव बढ़ा है। खबरों के मुताबिक अब तक किसी भी मुस्लिम देश ने अमरीका के इस फैसले का समर्थन नहीं किया है।

jerusalem protests

इस्लामी अतिवादी संगठन हमास ने इजरायल के खिलाफ नए सिरे से संघर्ष छेड़ने की अपील की है। ये संगठन फलस्तीनियों के हकों के लिए हिंसक संघर्ष का रास्ता अपनाता है। हमास ने शुक्रवार का दिन आक्रोश दिवस के रूप में मनाते हुए अमरीका के फैसले के प्रति विरोध जताया।

jerusalem protests

दुनिया के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन होने की खबर है। हालांकि इस बीच इजरायल ने पूर्वी यरुशलम में नए आवास बनाने की घोषणा कर दी है।

jerusalem protests

फैसले के विरोध में वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में भी अमरीका के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। इस दौरान पथराव भी हुआ। अमरीका विरोधी नारे लगाए गए और इजरायली सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंगे गए। इजरायल ने दोनों इलाकों में सेना बढ़ा दी है।