9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: भूकंप के झटके से थर्राया समूचा उत्तर भारत, कश्मीर से दिल्ली तक दहशत

अफगानिस्तान के हिंदूकुश में भूकंप का केंद्र। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 20 Dec 2019, 6:30 PM IST

Earthquake

Earthquake

नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को उत्तरी हिस्सा भूकंप के झटके से थर्रा गया। जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली एनसीआर में झटके महसूस किए गए। इस भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 5 बजकर 12 मिनट पर उत्तर भारत थर्रा गया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों-इमारतों से बाहर निकल आए।

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था और वहां पर रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है।

फिलहाल अफगानिस्तान में हुए नुकसान की जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इतनी तीव्रता का भूकंप निश्चित रूप से काफी नुकसान पहुंचाने वाला होता है।

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, फरीदाबाद, गुरुग्राम के अलावा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लेकर बिहार तक में महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार शाम को आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में था। रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता वाले इस इस भूकंप का केंद्र जमीन के 190 किलोमीटर भीतर था। वहां पर भूकंप आने का वक्त शुक्रवार शाम 5 बजकर 9 मिनट 51 सेकेंड था।