गुजरात व्यापारी थे जीएसटी के विरोध में
जीएसटी का गुजरात के व्यापारियों ने जमकर विरोध किया था। उसी समय कई लोगों ने बढ़ती महंगाई की वजह से भी केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। बीजेपी को यह अंदेशा था कि गुजरात चुनाव में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता था कि लेकिन इसी बीच जीएसटी परिषद की बैठक बुलायी गयी जिसमें 178 चीजों के टैक्स में कटौती करने का फैसला लिया गया और अब केवल 57 चीजें ही ऐसी बची हैं जो 28 फीसदी टैक्स स्लैब में आती हैं।