राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा, 'सभी देशवासियों ख़ास तौर से देश और विदेश के हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद मुबारक। यह शुभ दिन आप सब के परिवारों के लिए खुशियां और जश्न लाए और हमारे साझा समाज में भाईचारे, आपसी सौहार्द और मेल-मिलाप को मज़बूत बनाए।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन समाज में एकता और शांति लेकर आए।