याचिका में प्रदूषण के स्तर को बढ़ानेवाले कारकों की भी पहचान की गई है। इसमें सुझाया गया है कि कोयले से चलने वाले तंदूर पर भी रोक लगाने की जरूरत है। इसके साथ ही इस बात की भी है मांग रखी गई है कि बदरपुर थर्मल पावर प्लांट को भी बंद किया जाना चाहिए। भारी उद्योगों के कारण भी प्रदूषण बढ़ रहा है, इसलिए इनपर भी लगाम कसी जानी चाहिए। याचिका में दिल्ली सरकार से यह भी मांग रखी गई है कि राज्य में अलग-अलग जगहों पर एयर प्यूरीफायर और डस्ट प्यूरीफायर लगावाएं।