6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

मारे गए दो आतंकी में से एक ही पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर लियाकय अहमद के रूप में हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 10 Nov 2018, 8:54 AM IST

TERROR

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। एक बार फिर से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

तालिबान संग वार्ता पर उपजा विवाद, विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की भागीदारी अनाधिकारिक

भारी मात्रा में हथियार बरामद
खबरों के अनुसार, सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ हुई।ये मुठभेड़ तिकुन गांव में हुई। सुरक्षाबलों को यहां पर दो-तीन आतंकी छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने एक साझा ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ही मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो दहशतगर्द ढेर हो गए। आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार बरमाद हुए हैं। एक आतंकी की पहचान लियाकत अहमद के रूम में हुई है। इसे हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर कहा जा रहा है। मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान वजीद उल इस्लाम के तौर पर हुई है।

चीन में पहला आर्टिफिशियल न्यूज एंकर, इस तरह करता है न्यूज रीडिंग

त्राल में एक आतंकी ढेर

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। जिसमें एक आतंकी मारा गया। मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का था। सुरक्षाबलों ने उस आतंकी के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और कई हथियार बरामद किए।