नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ तब शुरू हो गई जब गुरुवार सुबह गश्ती टीम इलाके की चेकिंग पर निकली। सुरक्षाबलों को देखकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक गोलीबारी होता देख सुरक्षाबल ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए मुठभेड़ शुरू होने के बाद इलाके में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।