12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व भाजपा सांसद और अभिनेता Paresh Rawal बने NSD के अध्यक्ष

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेश रावल ( Paresh Rawal ) को एनएसडी अध्यक्ष नामित किया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ( Chairman of National School of Drama ) के अध्यक्ष पद की रेस में थे तीन-चार उम्मीदवार। वर्ष 2014 में लोकसभा सांसद बने रावल पद्म श्री से भी सम्मानित हैं।

2 min read
Google source verification
Ex-BJP MP and Bollywood Actor Paresh Rawal appointed as new Chairman of National School of Drama

Ex-BJP MP and Bollywood Actor Paresh Rawal appointed as new Chairman of National School of Drama

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व भाजपा सांसद और अभिनेता परेश रावल ( Paresh Rawal ) को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का अध्यक्ष ( Chairman of National School of Drama ) नामित किया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, जिनके अधीन एनएसडी आता है, ने इस खबर की पुष्टि की। परेश रावल को उनकी नई उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा कि कलाकारों और छात्रों को उनकी प्रतिभा से लाभ होगा।

दफ्तर तोड़े जाने के बाद कंगना रनौत ने साधा Uddhav Thackeray पर निशाना, कही सबसे बड़ी बात

पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के प्रमुख के पद के लिए मंत्रालय द्वारा तीन या चार उम्मीदवारों को चुना गया था। अधिकारी ने कहा कि इसमें राष्ट्रपति का फैसला अंतिम होता है और "रावल अगले चार वर्षों के लिए अध्यक्ष होंगे।"

गौरतलब है कि एनएसडी के अध्यक्ष का पद वर्ष 2017 से खाली पड़ा है। फिलहाल कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर एक प्रसिद्ध राजस्थानी कवि, आलोचक, नाटककार, थिएटर निर्देशक और अनुवादक व संस्थान के उप-चेयरपर्सन डॉ. अर्जुन देव संभाल रहे हैं।

परेश रावल को फिल्म उद्योग में तीन दशक से अधिक समय हो गया है और उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं। इनमें 1994 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल हैं। वहीं, वर्ष 2014 में उन्हें मनोरंजन उद्योग में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। परेश रावल फिल्म हेरा फेरी और अंदाज़ अपना अपना में अपनी भूमिकाओं के लिए काफी मशहूर हैं।

रिया चक्रवर्ती से पहले भी बाइकुला जेल में बंद रह चुके हैं ये मशहूर लोग

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में परेश रावल ने गुजरात के अहमदाबाद पूर्व से 3.25 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। सरकार के शीर्ष कला और थिएटर स्कूल के चेयरपर्सन के पद पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और समाज सुधारक कमला देवी चट्टोपाध्याय सहित पिछले लंबे वक्त से कई प्रमुख लोग काबिज रहे हैं।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दुनिया में सबसे अग्रणी थिएटर प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है और भारत में अपनी तरह का एकमात्र है। संगीत नाटक अकादमी द्वारा 1959 में अपनी इकाइयों में से एक के रूप में स्थापित किया गया था। 1975 में यह एक स्वतंत्र संस्था बन गई और इसे एक स्वायत्त संगठन के रूप में पंजीकृत किया गया। एनएसडी के प्रमुख पूर्व छात्रों में नसीरुद्दीन शाह, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, इरफ़ान खान और ओम पुरी जैसे कलाकार शामिल हैं।