13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Farmer Protest :  केंद्र के प्रस्ताव पर चर्चा आज, किसान संघों के नेता तय करेंगे आगे की रणनीति

केंद्र के प्रस्ताव पर किसान संधों के नेता आज करेंगे विचार। मोदी सरकार का कृषि कानूनों को वापस लेने से इनकार। के पक्ष्
less than 1 minute read
Google source verification
kisan andolan

केंद्र के प्रस्ताव पर किसान संधों के नेता आज करेंगे विचार।

नई दिल्ली। कृषि संबंधी नीतियों को लेकर किसानों का आंदोलन आज भी जारी है। किसान संघों के नेता कानून वापस लेने से कम पर आंदोलन को समाप्त करने के लिए तैयार नहीं है। मंगलवार को आंदोलन समाप्त करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बुलावे पर देर शाम बैठक हुई थी। बैठक बेनतीजा रही और आंदोलन को समाप्त करने के लिए किसान संगठनों के नेता तैयार नहीं हुए। इस बीच अमित शाह ने साफ कर दिया है कि सरकार कानूनों को वापस नहीं लेगी। इसके बदले आज सरकार की ओर से किसान संघों के सामने लिखित में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

लिखित प्रस्ताव चर्चा आज

बता दें कि किसान संघों के नेता कृषि कानूनों को समाप्त करने को लेकर केंद्र से हां या ना में जवाब चाहते हैं। लेकिन केंद्र सरकार इस मांग को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। फिलहाल यह तय हुआ है कि केंद्र सरकार की ओर से कानून में संशोधन का प्रस्ताव आज लिखित में किसानों को देगी । सरकार के प्रस्ताव किसान नेता दोपहर बारह बजे सिंघु बॉर्डर चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।