फार्मर प्रोटेस्ट : किसानों ने कुंडली में एक्सप्रेसवे जाम किया, प्रदर्शन जारी
नई दिल्लीPublished: Mar 06, 2021 12:05:30 pm
- सोनीपत में भी किसान सड़कों पर उतरे।
- केएमपी पर किसानों ने कई स्थानों पर जाम लगाया।


किसानों का धरना प्रदर्शन शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन सौवें दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच सूचना है कि कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कुंडली में एक्सप्रेसवे जाम किया। कुंडली मानेसर और पलवल एक्सप्रेसवे पर भारी संख्या में किसान पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक किसानों का प्रदर्शन सोनीपत में जारी है।