30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Farmer Protest : सुप्रीम कोर्ट ने 11 जनवरी तक सुनवाई स्थगित की, किसान अंदोलन पर जताई चिंता

हम किसानों की समस्या को जानते हैं। बातचीत से निकले समस्या का समाधान।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

dhirendra joshi

•

Jan 06, 2021

supreme court

याची ने की तीनों केंद्रीय कानूनों के वापसी की मांग की।

नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन 43वें दिन भी जारी है। किसान संघों के नेता अपनी मांगों पर अड़े हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में किसानों के पक्ष में एक वकील द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 11 जनवरी के लिए स्थगित दी। शीर्ष अदालत ने किसानों की हालत पर चिंता भी जताते हुए कहा कि हम आपकी समस्या को जानते हैं। हम चाहते हैं कि बातचीत से मसले का समाधान निकले। एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर तीनों केंद्रीय कानूनों के वापसी की मांग की।

किसान आंदोलन जारी

बता दें कि इससे पहले लॉ स्टूडेंट की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी गठित करने की बात कही थी। साथ ही बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने का सुझाव भी दिया था। इस बीच सातवें और आठवें दौर की बातचीत केंद्र सरकार और किसान संघों के नेताओं के बीच हुई थी। लेकिन दो दौर में नए सिरे हुई वार्ता भी पहले की तरह बेनतीजा रही। अब किसान संघों ने साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही सात जनवरी को ट्रैक्टर मार्च और 26 जनवरी को गणतंत्र मार्च निकालेंगे।