scriptFarmers Day : पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बताया – किसानों के प्रति समर्पित नेता | Farmers Day : PM Modi pays tribute to Chaudhary Charan Singh, told - dedicated leader of farmers | Patrika News
विविध भारत

Farmers Day : पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बताया – किसानों के प्रति समर्पित नेता

किसानों के विकास के प्रति समर्पित् नेता थे चरण सिंह।
देश की प्रगति का रास्ता खेतों से होकर जाता है।

नई दिल्लीDec 23, 2020 / 12:34 pm

Dhirendra

pm modi

खेती किसानी के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

नई दिल्ली। किसान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि चौधरी चरण सिंह जी जीवनभर गांवों और किसानों के विकास के प्रति समर्पित रहे। किसानों के विकास और उनके हितों के संरक्षण के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
https://twitter.com/AHindinews/status/1341632170469728257?ref_src=twsrc%5Etfw
देश की प्रगति तभी होगी जब किसान प्रगतिशील होगावहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी कहा करते थे कि देश की प्रगति का रास्ता खेतों से होकर जाता है। भारत की प्रगति तब होगी जब इस देश का किसान प्रगतिशील होगा। देश के अंदर समृद्धि तब आएगी जब किसान समृद्धिशाली होगा। कृषि प्रधानता ही भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है।
इससे पहले एक कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश के कुछ किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि कि कभी ट्रैक्टर किसानों के लिए एक कल्पना होती थी। आज सरकार ट्रैक्टर की चाभी किसान के हाथों में देकर उसे तकनीक के साथ जोड़ने का काम कर रही है।

Home / Miscellenous India / Farmers Day : पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बताया – किसानों के प्रति समर्पित नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो