9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Mamata Banerjee ने 6 से 19 जुलाई तक दिल्ली समेत 6 शहरों से Kolkata की उड़ानों पर लगाई रोक

HIGHLIGHTS पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) की ममता बनर्जी सरकार ( Mamta Banerjee Government ) ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता लैंड करने वाली फ्लाइट ( No Flight Service ) पर पाबंदी लगा दी है। यह प्रतिबंध सोमवार से तीन हफ्ते यानी कि 6 जुलाई से 19 जुलाई तक के लिए लागू रहेगा। कोलकाता एयरपोर्ट ( Kolkata Airport ) की ओर से ट्वीट करते हुए बताया गया है कि 6 शहरों से कोई भी उड़ान कोलकाता लैंड नहीं करेगी।  

2 min read
Google source verification
kolkata flight

Flight Service Suspend from Delhi, Mumbai, Pune, Nagpur, Chennai and Ahmedabad to Kolkata between 6 to 19 July

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण ( Coronavirus ) को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह के कदम उठाए गए हैं और लगातार इस दिशा में राज्य सरकारों ( State governments ) के साथ केंद्र सरकार ( central government ) प्रयासरत है। इस बीच पश्चिम बंगाल की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने दिल्ली ( Delhi ), मुंबई ( Mumbai ), पुणे ( Pune ), नागपुर ( Nagpur ), चेन्नई ( Chennai ) और अहमदाबाद ( Ahmedabad ) से कोलकाता लैंड करने वाली फ्लाइट पर पाबंदी ( Flight restrictions ) लगा दी है। यह प्रतिबंध सोमवार से तीन हफ्ते के लिए लागू रहेगा। सरकार ने बताया है कि कि कोरोना वायरस के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

हवाई यात्रा शुरू, 10 बड़े नियमों का करना होगा पालन,आने जाने वाली फ्लाइट्स की देखें पूरी लिस्ट

इस संबंध में कोलकाता एयरपोर्ट ( Kolkata Airport ) की ओर से ट्वीट करते हुए बताया गया है कि यह सूचित किया जाता है कि दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोई भी उड़ान कोलकाता लैंड नहीं करेगी। यह आदेश 6 जुलाई से 19 जुलाई तक लागू रहेगा, जब तक कि आगे के लिए आदेश नहीं आते।

बंगाल सरकार के इस फैसले को लागू करने को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ( Ministry of Civil Aviation ) तैयार हो गया है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus infection ) के कारण हवाई सेवा काफी दिनों तक बंद थी, जिसके बाद बीते 25 मई को फिर से शुरू की गई थी। हालांकि अभी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों ( International flights ) पर पाबंदी लागू है।

कोलकाता में कोरोना से 402 लोगों की मौत

आपको बता दें कि दिल्ली से कोलकाता ( Kolkata ) के लिए प्रतिदिन औसतन 10 उड़ानें मिलती हैं, मुंबई और चेन्नई से पांच, दो अहमदाबाद और पुणे और नागपुर से एक-एक। कुल मिलाकर, देशभर से कोलकाता प्रतिदिन 60-65 घरेलू उड़ानों ( Domestic flights ) को संभालता है। वहीं एयर इंडिया ( Air India ) की बात करें तो वर्तमान में दिल्ली के लिए एक दिन में दो उड़ानें और एक-एक मुंबई और चेन्नई के लिए है।

दिल्ली के लिए अब 4 उड़ानें, आरोग्य सेतु ऐप के बिना अनुमति नहीं, 30 जून तक के लिए मिला लाइसेंस

उड़ानों के रद्द होने के बीच एयरलाइनों को अभी यह तय नहीं करना है कि वे प्रभावित उड़ानों के यात्रियों को रिफंड देंगे या भविष्य की यात्रा के लिए पैसे किसी शेल में रखेंगे। हालांकि विस्तारा एयरलाइंस ( Vistara Airlines ) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी आदेशों के बाद कोलकाता से उड़ान भरने वाली और आने वाली हमारी 56 उड़ानों को 6 जुलाई से 19 जुलाई 2020 के बीच रद्द की जा रही हैं। हम DGCA के दिशानिर्देशों का पालन करना जारी रखेंगे। साथ ही 14 दिनों के भीतर रद्द की गई उड़ानों के लिए यात्रियों को रिफंड की पेशकश भी कर रहे हैं।

मालूम हो कि शनिवार दोपहर तक पश्चिम बंगाल में कोरोना ( Coronavirus In West Bengal ) के 20 हजार 488 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 717 लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ कोलकाता में ही 2 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस समामने आए हैं और 402 लोगों की जान जा चुकी है।