
असम में बाढ़ का कहर: 4.23 लाख लोग विस्थापित, दिल्ली में बारिश को तरसे लोग
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां लोग गर्मी का सितम झेल रहे हैं, वहीं दक्षिण राज्यों में हो रही भारी बारिश ने गंभीर हालात पैदा कर दिए हैं। इसके साथ ही असम ( Floods in Assam ) समेत कई राज्यों में बाढ़ से हालात नियंत्रण से बाहर दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, असम के 33 में से 17 जिलों भयंकर बाढ़ आई है। आलम यह है कि लोग घर से बेघर हो गए हैं। इन जिलों के अब तक 4.23 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। वहीं, दिल्ली में अब भी बारिश का इंतजार किया जा रहा है।
ब्रह्मपुत्र नदी उफान
आपको बता दें कि उत्तर भारत के यूपी, मध्य प्रदेश्, उत्तराखंड और असम समेत कई राज्यों में बारिश ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर की वजह से 17 जिलों में बाढ़ आई हुई है। बाढ़ ( Floods in Assam ) की चपेट में आए 4,23,386 लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
19 गांवों पर खतरे के बादल छाए
असम में बाढ़ ( Floods in Assam ) की वजह से लगभग 16 हजार हेक्टेयर फसल जलमग्न हो चुकी है। इसके साथ ही ब्रह्मपुत्र से जारी कटाव की वजह से 19 गांवों पर खतरे के बादल छाए हुए हैं। यही नहीं विकराल रूप ले चुकी बाढ़ से 64 से अधिक सड़कें और दर्जन भर पुल बानी में बह गए हैं।
असम : भूस्खलन में 1 की मौत, 2 घायल
इससे पहले असम ( Floods in Assam ) की राजधानी में लगातार बारिश की वजह से आए भूस्खलन में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारी ने कहा कि गोर्चुक इलाके में एक व्यक्ति नारायण शाह की मौत उस समय हो गई जब आसपास की पहाड़ी से मलबा व पत्थर उनके घर पर आ गिरा।
दिल्ली में बारिश भयंकर उमसभरी गर्मी
इधर, राजधानी दिल्ली में बारिश भयंकर उमसभरी गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। गर्मी से तप रहे लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार हैं। लेकिन निराशा करने वाली बात यह है कि दिल्ली में अभी तक मानसूनी बारिश का आगाज तक नहीं हो सकता है। जबकि देश भर में मानसूनी बारिश दर्ज की जा चुकी हैं।
यूपी में 120 मिली मीटर से भी अधिक बारिश
यूपी में लखनऊ व आस-पास के इलाकों में दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत दी है। बुधवार रात से गुरुवार तक 120 मिली मीटर से भी अधिक बारिश दर्ज की गई है। आगामी 24 से 36 घंटे तक बारिश होने के बाद मौसम के सामान्य रहने की संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में आज भी बादल छाने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तरी पूर्वी इलाकों को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले दो दिन में मौसम साफ हो जाएगा।
Updated on:
12 Jul 2019 10:32 am
Published on:
12 Jul 2019 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
