29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक मानहानि केस: अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत

Rahul Gandhi Defamation Case: 8 दिन में तीसरी बार अदालत में राहुल नोटबंदी के दौरान 'एडीसीबी' पर लगाया था आरोप मुंबई-पटना की अदालत में पेश हो चुके हैं राहुल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 12 Jul 2019, 7:21 PM IST

rahul gandhi

नई दिल्ली। बैंक मानहानि केस ( Rahul Gandhidefamation case ) मामले में अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जमानत दे दी है। बता दें कि राहुल के खिलाफ यह मामला अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने दर्ज कराया है। राहुल पर आरोप हैं कि उन्होंने नोटबंदी के दौरान बैंक पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पढ़ें- सियासी हंगामे के बीच आज से कर्नाटक विधानसभा का सत्र, कांग्रेस-जेडीएस ने जारी किया व्हिप

8 दिनों में तीसरी बार कोर्ट

एक तरफ कर्नाटक ( Karnataka ) और गोवा ( Goa ) में कांग्रेस ( Congress ) पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है। जबकि दूसरी तरफ राहुल गांधी लगातार कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। महज आठ दिनों में तीसरी बार मानहानि केस में शुक्रवार को राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की पेशी हुई है।

पहले मुंबई ( mumbai ), फिर पटना ( Patna ) और आज अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत में राहुल गांधी मानहानि के केस में पेश होंगे।

राहुल गांधी पर नोटबंदी के दौरान अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) को लेकर दिए गए बयान को लेकर मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।

इस मामले में कोर्ट ने पहले 27 मई को राहुल गांधी को पेश होने के आदेश दिए थे। लेकिन, राहुल गांधी ने कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें अधिक समय दिया जाए।

अदालत ने राहुल गांधी की मांग को स्वीकार करते हुए 12 जुलाई को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया था।

दो बजे के बाद है पेशी

राहुल गांधी एडीसी बैंक मानहानि मामले में आज अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश होंगे।

इसके लिए वह गुजरात पहुंच चुके हैं। करीब 2 बजे राहुल गांधी कोर्ट के लिए रवाना होंगे।

क्या है मामला

राहुल गांधी और कांग्रेस नेता रणदीप सुरेजवाला ने नोटबंदी के दौरान अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) पर 745 करोड़ रुपए की ब्लैकमनी को व्हाइट कराने का आरोप लगाया था।

इसके बाद एडीसी बैंक और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।

गौरतलब है कि इससे पहले RSS मानहानि केस में राहुल गांधी मुंबई की अदालत में पेश हुए थे। कोर्ट ने 15 हजार के मुचलके पर राहुल गांधी को जमानत दी थी। राहुल गांधी ने पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में RSS को लेकर सवाल उठाए थे।

पढ़ें- मानहानि केस: राहुल गांधी की पटना की अदालत में पेशी, 10 हजार मुचलके पर मिली जमानत

वहीं, सारे मोदी चोर वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पटना की अदालत में पेश हुए। उनके खिलाफ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मानहानि का केस किया था।

वहां से भी राहुल गांधी को जमानत मिल गई। अब देखना यह है कि अहमदाबाद की अदालत राहुल गांधी को लेकर क्या फैसला सुनाती है?

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग